उत्तराखंड: नए साल पर बदलेगा मौसम का मिजाज…पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीत दिवस और कोहरे का अलर्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। नए साल की शुरुआत उत्तराखंड में मौसम के बदले तेवरों के साथ हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 30 और 31 दिसंबर के साथ ही एक जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में येलो अलर्ट जारी

इससे पहले 27 दिसंबर को देहरादून समेत छह जिलों में शीत दिवस की स्थिति रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 19 अप्रैल 2026

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कोहरे की वजह से पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। 29 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसके बाद 30-31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में फिर मंडराया सरकारी शटडाउन का खतरा, सीनेट में फंडिंग बिल पर सहमति नहीं

इसके अलावा प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव का सीधा असर पूरे उत्तराखंड के तापमान पर देखने को मिलेगा और नए साल में ठंड और तीखी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page