Uttarakhand: धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार…5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सियासी समीकरणों का संतुलन साधने की कोशिश

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कैबिनेट विस्तार हो गया। नवरात्र के शुभ अवसर पर शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी हुई।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर समारोह को विशेष बना दिया। वहीं मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  कफ सिरप कांड: 14 बच्चों की मौत के बाद रिपोर्ट में 350 नियमों का उल्लंघन, फैक्ट्री में मिली गंदगी और जहरीला केमिकल

कैबिनेट में लंबे समय से खाली चल रहे पांच पदों को भरते हुए यह विस्तार किया गया, जिसे सरकार का बड़ा राजनीतिक फैसला माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रियों के चयन में पिछले चार वर्षों के कार्य प्रदर्शन, संगठन में सक्रियता और क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को प्रमुख आधार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गर्मी से राहत के आसार...कल से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में पिछले काफी समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज थीं। बताया जा रहा है कि इस पर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की मंथन बैठकें हुईं। आखिरकार सभी स्तरों पर सहमति बनने के बाद नवरात्र के शुभ मुहूर्त पर इसे अमलीजामा पहनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वैलेंटाइन डे पर दर्दनाक कदम: IIT की जूनियर टेक्नीशियन ने फांसी लगाई, डायरी में मंगेतर की नाराजगी का जिक्र

इस विस्तार को आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक संतुलन के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नए मंत्री अपने-अपने विभागों में कितना असर दिखा पाते हैं और सरकार की कार्यशैली में क्या बदलाव नजर आता है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page