उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, जनता से किए 26 वादे

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के सभी निकायों की सूरत बदलने के लिए कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने सोमवार को अपना वचन पत्र जारी किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, निकाय चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुरदीप सप्पल, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर जोगी, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत सहित कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में साहित्य का उत्सव, बच्चों ने सुनी 'द बॉय, द मोल…' की कहानी

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में 26 प्रमुख वादों का उल्लेख किया है, जिनमें पर्यावरण संरक्षण से लेकर शहरी सुविधाओं के सुधार तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया गया है।

कांग्रेस का पहला वचन हिमालयी ग्लेशियर पिघलने से होने वाले जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और तापमान में वृद्धि से निपटने के लिए काम करने का है। इसके साथ ही पार्टी ने सभी निकायों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वॉटर प्यूरीफायर प्लांट लगाने का वादा भी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चोराबाड़ी ताल के पास मिला नर कंकाल, एलपीयू का आईडी कार्ड बरामद

वचन पत्र में अन्य महत्वपूर्ण वादों में मलिन बस्तियों के नियमितीकरण और पुनर्वास के लिए 2016 में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए कानून को लागू करने की बात की गई है। इसके अलावा, नगरीय क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधारने, निकायों में पर्यावरण सुधार के लिए मोहल्ला स्तर पर समितियां गठित करने, पौधारोपण करने और टैक्स प्रणाली की समीक्षा कर उसमें सुधार करने का भी वादा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 1046 पदों पर जल्द होगी भर्ती, वार्ड ब्वाय व पर्यावरण मित्र आउटसोर्स से होंगे नियुक्त

कांग्रेस ने निकायों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, निकायों की भूमि पर हुए कब्जों को हटाने और आम जनता से सुझाव लेकर योजनाओं में सुधार करने के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

कांग्रेस के इस वचन पत्र को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और इसे आगामी निकाय चुनाव में पार्टी की जीत की कुंजी माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page