उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 1046 पदों पर जल्द होगी भर्ती, वार्ड ब्वाय व पर्यावरण मित्र आउटसोर्स से होंगे नियुक्त

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग प्रदेश की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे वार्ड ब्वाय और पर्यावरण मित्र के कुल 1046 पदों को शीघ्र आउटसोर्स के माध्यम से भरने जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। अस्पतालों में बुनियादी ढांचे के विकास, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और मानव संसाधनों को मजबूत करने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यमुनोत्री यात्रा में फिर गई श्रद्धालु की जान, तमिलनाडु के 82 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया के तहत वार्ड ब्वाय के 680 और पर्यावरण मित्र के 366 पद भरे जाएंगे। वार्ड ब्वाय के रिक्त पदों में हरिद्वार में 89, नैनीताल में 196, पौड़ी में 40, चमोली में 131, उत्तरकाशी में 38, अल्मोड़ा में 31, बागेश्वर में 10, पिथौरागढ़ में 99, चंपावत में 25 और स्वास्थ्य महानिदेशालय में 21 पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य स्थापना की रजत जयंती पर होगा विधानसभा का विशेष सत्र, विकास पर होगी चर्चा

वहीं, पर्यावरण मित्र के पदों में हरिद्वार में 21, नैनीताल में 136, पौड़ी में 37, चमोली में 43, उत्तरकाशी में 36, अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 15, पिथौरागढ़ में 43, चंपावत में 15 और स्वास्थ्य महानिदेशालय में 4 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शीतकालीन पर्यटन को बूस्ट देने आएंगे पीएम मोदी, हर्षिल में होगा भव्य कार्यक्रम

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर युवाओं को शीघ्र नियुक्ति प्रदान की जाए, ताकि अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page