रुड़की में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर घायल

खबर शेयर करें

रुड़की। सोमवार शाम को रुड़की में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, वहीं उनकी सात साल की बेटी को हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: डबल मर्डर से सनसनी...भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली, ऑनर किलिंग की आशंका

घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा इलाके में स्थित हाईवे पर सालियर पुलिस चौकी के अंडरपास के पास हुई। मृतक युवक कय्यूम (28) अपनी पत्नी महरूमा और सात साल की बेटी के साथ बाइक से सहारनपुर रिश्तेदारी जा रहा था। जैसे ही वह अंडरपास के पास पहुंचे, सामने से गलत दिशा से आ रहा डंपर उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर SSP का एक्शन...15 युवक चिन्हित

हादसा होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घायल महिला और बच्ची को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हल्द्वानी-नैनीताल-रामनगर की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, तीनों कोर्ट खाली कराए गए...Video

यह हादसा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, और स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा उपायों को सख्त करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page