नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 457 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत नैनीताल पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

इसी कड़ी में 5 जनवरी को पुलिस अधीक्षक यातायात/क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय के मार्गदर्शन में थाना खनस्यूं के थानाध्यक्ष विजय पाल और एएनटीएफ प्रभारी कुमाऊं रेंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सियाली से ग्राम चमोली जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल (UK04 AL 7260) को रोककर जांच की। जांच में दो व्यक्तियों के कब्जे से 5 किलो 457 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, सैकड़ों यात्री फंसे

इस संबंध में थाना खन्स्यूं में धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार तस्कर:

  1. महेन्द्र चिलवाल (34 वर्ष), ग्राम चमोली, थाना खन्स्यूं, जनपद नैनीताल
  2. बच्ची सिंह चिलवाल (40 वर्ष), ग्राम चमोली, थाना खन्स्यूं, जनपद नैनीताल
यह भी पढ़ें 👉  चकराता: खाई में गिरी कार, चार बच्चों समेत आठ लोग घायल

बरामदगी का विवरण:

  • 5 किलो 457 ग्राम चरस
  • स्कूटी संख्या UK 04 AL 7260

गिरफ्तारी टीम:

  1. SI थानाध्यक्ष खन्स्यूं विजय पाल सिंह
  2. SI विपिन चंद्र जोशी, एस.टी.एफ./एएनटीएफ कुमाऊं रेंज
  3. अ0उ0नि0 जगबीर सिंह, एस.टी.एफ./एएनटीएफ कुमाऊं रेंज
  4. अ0उ0नि0 नरेश कुमार, थाना खन्स्यूं
  5. हे0का0 भोजेन्द्र सिंह, थाना खन्स्यूं
  6. का0 जयकिशन राणा, थाना खन्स्यूं
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कोसी नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, मॉक ड्रिल में जुटी SDRF टीम ने निकाला बाहर

यह कार्रवाई “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और पुलिस ने नशे के कारोबार को रोकने के लिए अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page