उत्तराखंड: पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, सैकड़ों यात्री फंसे

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच सोमवार देर रात भारी भूस्खलन के चलते एक विशालकाय चट्टान सड़क पर आ गिरी, जिससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग बंद होने के कारण आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन को जा रहे तथा लौट रहे सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मानसिक रूप से अक्षम दो भाइयों के साथ यौन शोषण, प्री-प्रेपरेटरी स्कूल और हॉस्टल सील

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहाड़ी दरकने की यह घटना देर रात उस समय हुई जब अधिकतर वाहन पहाड़ी मार्गों पर थे। चट्टान गिरने से यात्रा मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा मौके पर राहत एवं मलबा हटाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत: गांदरबल में बादल फटा, कारगिल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही

धारचूला के उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि मार्ग पर भारी चट्टान और मलबा जमा हो गया है, जिसे हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा, तो देर शाम तक मार्ग को आंशिक रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जंतर-मंतर से वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊं का बड़ा बयान, निलंबित आरक्षी शेर सिंह पर होगी सख्त कार्रवाई...Video

मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक रूप से यात्रा न करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page