विजय हजारे ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर की वापसी, शेष मुकाबलों में मुंबई की कप्तानी संभालेंगे

खबर शेयर करें

मुंबई। चोट से उबरकर मैदान पर वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी के शेष मुकाबलों के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है। नियमित कप्तान शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने के कारण अनुपलब्ध रहने पर चयनकर्ताओं ने यह जिम्मेदारी श्रेयस को सौंपी है।

सोमवार को श्रेयस मुंबई टीम से जुड़े और कोच ओमकार साल्वी तथा अतुल रानाडे की देखरेख में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान श्रेयस तेज गेंदबाजों के सामने सहज नजर आए और उन्होंने कैच अभ्यास भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिहार में राज्यसभा चुनाव से सियासी हलचल तेज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरा नामांकन

श्रेयस अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। उन्हें अक्तूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में सफलतापूर्वक रिहैब पूरा किया।

सीओई के एक अधिकारी के अनुसार, श्रेयस ने 2 जनवरी 2026 को अपना पहला 50 ओवर का रिटर्न टू प्ले (RTP) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था। अब वह 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले से विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करेंगे, जो उनका दूसरा RTP मैच होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टीएचडीसी टनल हादसा...लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, रेस्क्यू अभियान पूरा

इस बीच, 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में भी श्रेयस को शामिल किया गया है। हालांकि, उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। श्रेयस वर्तमान में भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं।

वहीं, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कुछ मुकाबले खेल सकते हैं। माना जा रहा है कि वह हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खिलाफ मैच में नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मणिमहेश यात्रा पर लैंडस्लाइड का कहर, 11 श्रद्धालुओं की मौत

इसके अलावा, सरफराज खान की भी हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में वापसी संभव है, जो पिछले मुकाबले में बाहर रहे थे। मुंबई टीम में ऑफ स्पिनर शशांक अटार्डे को भी शामिल किया गया है। उधर, शार्दुल ठाकुर को डॉक्टरों ने पूरी तरह फिट होने तक आराम करने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page