शाई होप का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के लिए वनडे में 18 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद शतक ठोककर एक खास उपलब्धि अपने नाम की। वह वेस्टइंडीज की ओर से वनडे फॉर्मेट में 18 शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। शतकों की सूची में उनके ऊपर सिर्फ क्रिस गेल (25) और ब्रायन लारा (19) हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसआई के लिए जासूसी करता डीआरडीओ गेस्ट हाउस का मैनेजर गिरफ्तार

त्रिनिदाद में खेले गए निर्णायक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 68 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे में होप ने कप्तानी पारी खेलते हुए शेरफेन रदरफोर्ड (15) के साथ 45 रन और जस्टिन ग्रीव्स के साथ 110 रन की अटूट साझेदारी कर टीम का स्कोर 294/6 तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: किच्छा में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 21 प्रतिबंधित नशा इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

होप ने 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 94 गेंदों में पांच छक्कों व 10 चौकों की मदद से 120 रन बनाकर नाबाद लौटे। ग्रीव्स ने 24 गेंदों में नाबाद 43 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और अबरार अहमद ने दो-दो विकेट झटके, जबकि सईम अयूब और मोहम्मद नवाज को एक-एक सफलता मिली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में 300 अरब डॉलर की मेगा रिफाइनरी बनेगी, ट्रंप का बड़ा ऐलान - भारत की रिलायंस होगी साझेदार

You cannot copy content of this page