धोखा नहीं दे रहे स्मृति मंधाना के मंगेतर Palash Muchhal, मिस्ट्री गर्ल ने तोड़ी चुप्पी

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल की शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर तेज हो गया है। शादी 23 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन स्मृति मंधाना के पिता को माइनर हार्ट अटैक आने के कारण समारोह को आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद इंटरनेट पर ब्रेकअप की खबरों से लेकर धोखा देने जैसी कई अफवाहें वायरल होने लगीं। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह

अफवाहों की आग तब और भड़की जब इंस्टाग्राम से शादी से जुड़े कुछ पोस्ट हटाए गए और एक कथित चैट वायरल होने लगी, जिसमें पलाश पर बेवफाई के आरोप लगाए गए। दोनों परिवारों ने इन चर्चाओं पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर चर्चा में आई ‘मिस्ट्री गर्ल’ मैरी डी’कोस्टा ने खुद आगे आकर सफाई दी है। मैरी ने कहा कि उनका पलाश मुच्छल से किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत संपर्क नहीं है और वह उनसे कभी मिली भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो चैट वायरल हो रही है, वह मात्र एक महीने की बातचीत पर आधारित है, जिसे संदर्भ से हटाकर गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नकल गिरोह का भंडाफोड़, गैंग लीडर समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

मैरी ने स्पष्ट किया कि वह न तो कोरियोग्राफर हैं और न ही वह व्यक्ति जिसके नाम को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने स्मृति मंधाना के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनका किसी भी महिला को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है। लगातार मिल रही नफरत और ट्रोलिंग के कारण उन्हें अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  अमरनाथ यात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी, 30 श्रद्धालु घायल, बालटाल जा रही बस सोनमर्ग हाईवे पर हुई दुर्घटनाग्रस्त

इस बीच, मंधाना और पलाश की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा बनी हुई है। प्रशंसकों ने दोनों के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामनाएँ भेजते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page