STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह

खबर शेयर करें

अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश और कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। प्रयागराज STF की टीम ने अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में यह ऑपरेशन अंजाम दिया। गोली लगने से घायल भानु को मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार भानु प्रताप सिंह गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ हत्या, डकैती, रंगदारी और अन्य संगीन अपराधों के 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। लंबे समय से फरार चल रहे भानु पर विभिन्न जिलों में एक लाख रुपये, 50 हजार रुपये और 15 हजार रुपये तक के इनाम घोषित थे। अपराध जगत में उसकी पहचान एक शातिर कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में थी और वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अधिकारियों की सुस्ती से फिर सक्रिय हुआ टैक्स चोर कारोबारियों का गिरोह

सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज STF की टीम को भानु की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में टीम ने महाराजगंज थाना क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख भानु ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसे सीने में गोली लगी।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर सनसनी: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, प्रेमी पर तेजाब से हमला

गंभीर रूप से घायल भानु को तत्काल मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। घटना के बाद पुलिस और STF के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन: ईडी ने युवराज सिंह, उथप्पा, सोनू सूद समेत कई सेलेब्रिटीज की संपत्तियां कीं अटैच

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। दर्शन नगर चौकी प्रभारी बृजभूषण ने बताया कि घायल अवस्था में भानु प्रताप सिंह को अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भानु प्रताप सिंह के मारे जाने को प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य बदमाशों की जानकारी जुटाने में लगी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page