Uttarakhand: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 11 माह के मासूम सहित तीन की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। ताकुला–अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर बसौली के समीप गुरुवार को एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 11 माह के मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अंगीठी का धुआं बना काल, दम घुटने से चार साल की मासूम की मौत, मां गंभीर
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गणतंत्र दिवस परेड में प्रोटोकॉल की अनदेखी, दो IPS अधिकारी जांच के दायरे में

हादसे में महेश आर्य (28) निवासी थपनियां, गोपाल राम (50), जया (45) पत्नी महेश राम निवासी थपनिया, संजय कुमार (18) निवासी कांडे और चालक अर्जुन कुमार (35) निवासी फतेहपुर बेरी, साउथ दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में आधे से ज्यादा राशन कार्ड धारकों पर संकट...आज ई-केवाईसी की अंतिम तिथि, 53 फीसदी ही करा पाए प्रक्रिया पूरी

बताया जा रहा है कि सभी लोग झिझाड़ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। खुशियों से भरी यात्रा अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका के अनुसार तेज रफ्तार या वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page