Haldwani: 46 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है।

“ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को व्यापक चेकिंग अभियान चलाने और तस्करों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टीबी के जटिल रूप पर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों का मंथन, विशेषज्ञों ने साझा की अहम जानकारियां

पुलिस के अनुसार रईश उर्फ बब्लू (35 वर्ष), निवासी गफूर बस्ती वार्ड-24 थाना बनभूलपुरा, के कब्जे से 32 नशीले इंजेक्शन (Buprenorphine व Avil Pheniramine Maleate) बरामद किए गए। वहीं समीर पाशा (25 वर्ष), निवासी जवाहर नगर वार्ड-15 थाना बनभूलपुरा, के पास से 14 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इस प्रकार कुल 46 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कराची में सिलेंडर धमाके से इमारत ढही, 16 की मौत

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 33/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, एक घायल को बचाया, महिला लापता

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल महबूब अली शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page