Uttarakhand: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई…स्टील कारोबारी हिरासत में, सिडकुल की प्लाईवुड कंपनी में भी छापा

खबर शेयर करें

सूत्रों के अनुसार, टीम कारोबारी को सीधे उसके आवास पर ले गई, जहां घंटों तक दस्तावेजों, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन तलाशी ली गई। अधिकारियों ने वित्तीय लेनदेन से जुड़े अभिलेख खंगाले और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की सोनिया अरोड़ा बनीं Mrs. India Vivacious, जयपुर में बढ़ाया शहर का मान
यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में पुलिस और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर घायल

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और आयकर चोरी से संबंधित शिकायतों के आधार पर की गई है। चर्चा है कि विभाग को इस संबंध में ठोस इनपुट मिले थे, जिसके बाद दिल्ली से विशेष टीम भेजी गई।

आयकर विभाग द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की फिलहाल गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 18 सितम्बर 2025

इस कार्रवाई से रुद्रपुर के कारोबारी और औद्योगिक जगत में हलचल तेज हो गई है। उद्यमियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजर अब आयकर विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page