Uttarakhand: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, एक घायल को बचाया, महिला लापता

खबर शेयर करें

देवप्रयाग/ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित, अवैध खनन मामले में कार्रवाई

थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि तोताघाटी के सामने वाहन गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गहरी खाई और बेहद कठिन रास्तों के बीच राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया, जिसमें टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घायल को राफ्ट के माध्यम से नदी मार्ग से बाहर लाने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई...ओखलकांडा के BDO देशराज हटाए गए, रामनगर में ABDO पद पर भेजे गए

वहीं कार में सवार एक महिला अब तक लापता बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला खाई में दूर तक जा गिरी हो सकती है।

घटनास्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लापता महिला की तलाश के लिए खाई, नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में गहन खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: ट्रेन के आगे कूदे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती गंभीर

तीर्थयात्रा से लौटते समय हादसा

बताया जा रहा है कि कार सवार श्रद्धालु केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। तभी तोताघाटी क्षेत्र में मोड़ के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page