Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक गर्मी की मार, नैनीताल समेत कई जिलों में लू का अलर्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए राज्य के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राजधानी देहरादून में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में बेहद हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन यह राहत सीमित क्षेत्रों तक ही रहने की उम्मीद है और तापमान में बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंडमान में बड़ा हादसा टला: पवन हंस हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश-लैंड, 7 लोग थे सवार

विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने छात्राओं संग सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कहा- प्रेरणा का सशक्त माध्यम है कार्यक्रम

बीते 24 घंटों के आंकड़े भी बढ़ती गर्मी की तस्वीर साफ कर रहे हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और टिहरी में 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। देहरादून प्रशासन ने आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड्स और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तीर्थनगरी में शर्मनाक खेल: मृतकों के रजाई-गद्दों की रुई निकालकर बनते थे नए बिस्तर, तीन गिरफ्तार

गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के संकेतों ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी की आशंका को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page