हल्द्वानी: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 250 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नशे के तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके परिणामस्वरूप, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी और एसओजी पुलिस टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की।

पुलिस टीम ने 5 मार्च को तीनपानी बाईपास के पास भट्टक्रेन सर्विस दुकान के समीप चेकिंग के दौरान दो नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी मो० अनस उर्फ गुल्ला (22 वर्ष) और मौ० मुशीर (23 वर्ष) के कब्जे से क्रमशः 75 और 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। कुल मिलाकर 250 अवैध प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन पुलिस ने जब्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  शंकराचार्य विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक भूचाल, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नशीले इंजेक्शन दिलशाद नामक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में ऊंचे दामों पर बेचते थे। मो० अनस उर्फ गुल्ला पहले भी अवैध गैस रिफिलिंग के मामले में बनभूलपुरा थाना से जेल जा चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सरकारी काम होते नहीं, करवाए जाते हैं...जनहित की मुहिम रंग लाई

इस मामले में थाना हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2500 का ईनाम देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गुड़ की चाय की चुस्कियों के साथ सीएम धामी ने ताजा की मुनस्यारी की यादें, युवाओं को दी इंडोर हॉल की सौगात

गिरफ्तारी टीम:

  1. व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर, कोतवाली हल्द्वानी
  2. उ0नि0 संजीत राठौड़, प्रभारी एसओजी
  3. अ0उ0नि0 अशोक जोशी, कोतवाली हल्द्वानी
  4. हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव, एसओजी
  5. कानि0 संतोष बिष्ट, एसओजी
  6. कानि0 चंदन नेगी, एसओजी
  7. कानि0 अरूण राठौर, कोतवाली हल्द्वानी
  8. कानि0 प्रकाश कार्की, कोतवाली हल्द्वानी
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page