हल्द्वानी: विवेकानंद हॉस्पिटल में बिना मानक के चल रही थी कैंटीन, स्वास्थ्य विभाग ने कराई बंद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. एच.सी. पंत के निर्देश पर जनपद के विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने विवेकानंद हॉस्पिटल, रेडियंट हॉस्पिटल और नीलकंठ हॉस्पिटल का दौरा किया।

नीलकंठ हॉस्पिटल और रेडियंट हॉस्पिटल में सभी अभिलेख सही पाए गए, जबकि विवेकानंद हॉस्पिटल में एक कैंटीन बिना किसी मानक और आवश्यक प्रपत्र के संचालित हो रही थी, जिसे तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत को बड़ी राहत: 46 हजार टन LPG लेकर ‘शिवालिक’ जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने 24 घंटे संचालित होने वाली फार्मेसियों में अतिरिक्त फार्मासिस्ट की तैनाती के निर्देश दिए। इसके अलावा, ब्रजवासी फार्मा और न्यू लाइफ मेडिकोज में पाई गई अनियमितताओं के कारण उनके लाइसेंस निलंबन की सिफारिश करते हुए इन प्रतिष्ठानों को बंद करने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Recruitment 2026: पशुपालन विभाग में 90 पदों पर भर्ती, 1 जून से आवेदन

राठौर मेडिकल स्टोर और रावत मेडिकल स्टोर को दवाओं के उचित भंडारण की व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण दल ने मौके पर इन प्रतिष्ठानों से एंटीबायोटिक और माउथ गार्गल श्रेणी की तीन औषधियों के नमूने भी लिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रसव के बाद युवती की मौत...नवजात का भविष्य अधर में, कथित पिता ने अपनाने से किया इंकार

इस निरीक्षण टीम में डॉ. रजत भट्ट (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. राहुल लसपाल (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी), मीनाक्षी बिष्ट (वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर), नीरज कुमार (वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधमसिंह नगर), और आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page