Uttarakhand: मां अंबे इंस्टीट्यूट में ‘उत्कर्ष-2026’ का भव्य आगाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलों में दिखा विद्यार्थियों का जोश

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। मां अंबे इंस्टीट्यूट में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह ‘उत्कर्ष-2026’ का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के बीच हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा खेल गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार कुंदन लटवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने शिरकत की। इस दौरान अशोक कनवाल, दीपक शर्मा, गोपाल जी, मनीष कंवल और ललित जी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका का बड़ा कदम: ट्रंप ने पिटुफिक स्पेस बेस पर NORAD विमान तैनात करने का दिया आदेश

मां अंबे इंस्टीट्यूट के चेयरमैन संदीप सिंह यदुवंशी और वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति पाल की गरिमामयी मौजूदगी में अतिथियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

उत्कर्ष-2026 के पहले दिन विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। वहीं खेल गतिविधियों में भी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों की ऊर्जा और जोश ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 16 मई 2026

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘उत्कर्ष-2026’ में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा को और निखारने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 19 फरवरी

मां अंबे इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित इस वार्षिक आयोजन के तहत आगामी दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें संस्थान के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page