Haldwani: स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस में इंस्पिरेशन अकादमी का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित तीसरी उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में इंस्पिरेशन टेबल टेनिस अकादमी, हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

सितंबर 2026 में आयोजित प्रतियोगिता में दिव्या जोशी ने महिला एकल के साथ-साथ अंडर-19 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में रजत पदक हासिल किया। वहीं अक्लव्य धिंगरा ने अंडर-17 बालक वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल में उत्तराखंड आना पड़ेगा महंगा, 1 जनवरी से दूसरे राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस लागू

अंडर-11 बालिका वर्ग में यामिका भगत ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अकादमी में खुशी का माहौल है।

कोच ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

अकादमी के कोच वैभव नागपाल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करता है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा: पिकअप की चपेट में आए तीन किशोर, दो की मौत, एक गंभीर

वैभव नागपाल भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से प्रमाणित कोच हैं और पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में अकादमी में युवा खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम के संपत्ति कर नोटिस पर भड़के ट्रांसपोर्ट व्यापारी, जोरदार प्रदर्शन किया

अकादमी का लक्ष्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता में मिली यह सफलता अकादमी के खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page