Uttarakhand: राज्यसभा के लिए भाजपा का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य को मिला टिकट

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को नैनीताल निवासी दिनेश आर्य को उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया। इसके साथ ही कई दिनों से चल रही दावेदारों के नामों को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है।

दिनेश आर्य लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। वह नैनीताल के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में सरकार में दायित्वधारी हैं। पार्टी की ओर से उनके नाम की घोषणा के बाद नैनीताल और कुमाऊं क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: इस जिले में फिर स्कूलों की छुट्टी...28 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट के चलते कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

15 नामों के पैनल में से दिनेश आर्य पर मुहर

उत्तराखंड भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी के चयन को लेकर प्रदेश स्तर पर मंथन के बाद 15 दावेदारों के नाम केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजे थे। अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को करना था। रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति ने इनमें से दिनेश आर्य के नाम पर मुहर लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट ने जारी किया शीतकालीन फ्लाइट शेड्यूल, कुल 23 उड़ानों का समय तय

16 अक्टूबर को होगा मतदान

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी की जाएगी। मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते यह चुनाव कराया जा रहा है।

राज्यसभा चुनाव में जनता सीधे मतदान नहीं करती, बल्कि संबंधित राज्य के निर्वाचित विधायक अपने मतों के जरिए सदस्यों का चुनाव करते हैं। उत्तराखंड की एक सीट के लिए होने वाले चुनाव में अब भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर दिनेश आर्य का नाम सामने आने के बाद चुनावी प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से, 11 अप्रैल को मिलेंगे एडमिट कार्ड...41 अभ्यर्थी बाहर

भाजपा ने उत्तराखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होना है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page