हल्द्वानी: एसटीएच में जैनरिक दवाएं अनिवार्य, महंगी बाहरी दवाओं पर सख्त रोक…प्राचार्य ने दिए निर्देश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) में मरीजों के आर्थिक हितों की सुरक्षा और बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्राचार्य डॉ. गोविन्द सिंह तितियाल ने सभी क्लीनिकल विभागाध्यक्षों और चिकित्सकों को आदेशित किया है कि ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों के इलाज में केवल चिकित्सालय में उपलब्ध चिन्हित एवं जैनरिक दवाओं का ही प्रयोग किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सीधी भर्ती बनाम पदोन्नति: वरिष्ठता विवाद में फंसा प्रमोशन, PCS अफसरों ने थामा कोर्ट का दरवाजा

चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार, पूर्व में कई बार दिशा-निर्देश जारी होने के बावजूद कुछ चिकित्सकों द्वारा बाहर की महंगी दवाएं लिखे जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे विशेषकर निर्धन और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ पड़ रहा था। जबकि अस्पताल में अनेक आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी राहत, 11 डॉक्टरों का चयन, STH में जल्द शुरू हो सकता है कैथलैब

प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि बाहरी दवाओं का उपयोग केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी मरीज के उपचार में गैरजरूरी रूप से महंगी बाहरी दवाएं लिखी जाती हैं, तो संबंधित विभागाध्यक्ष और चिकित्सक इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  इस्लामाबाद: सिंध के गृहमंत्री के घर पर हमला, आगजनी और हिंसा में दो प्रदर्शनकारी ढेर, दर्जनभर घायल

चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि यह कदम मरीजों की आर्थिक सुरक्षा, पारदर्शी उपचार प्रणाली और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page