Uttarakhand: विजिलेंस का बड़ा एक्शन…50 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुलोक बैराज ऋषिकेश में तैनात एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ठेकेदार के भुगतान के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सरकारी विभाग में टेंडर के कार्य करते हैं। उनके द्वारा पशुलोक बैराज ऋषिकेश में कार्य कराया गया था, लेकिन भुगतान जारी करने के एवज में संबंधित जेई फैसल खान लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़...अधिक ब्याज का झांसा देकर जनता की कमाई हड़पने वाले दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी जेई फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोराताल, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खेलते समय नदी में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत

विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात, पति ने पहले दुपट्टे से घोंटा गला फिर चाकू से की पत्नी की निर्मम हत्या

You cannot copy content of this page