Uttarakhand: पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात, पति ने पहले दुपट्टे से घोंटा गला फिर चाकू से की पत्नी की निर्मम हत्या

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़ : नगर क्षेत्र के जाखनी इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने शक और घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी स्वयं कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गैरसैंण सत्र में 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश करेगी सरकार, कैबिनेट बैठक में 28 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Husband Kills Wife in Pithoragarh After Domestic Dispute, Surrenders at Police Station: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झूलाघाट के कानड़ी गांव निवासी राजू कुमार ने अपनी पत्नी नीलम और 15 वर्षीय बेटे व 13 वर्षीय बेटी को पिथौरागढ़ नगर के जाखनी क्षेत्र में किराए के मकान में रखा हुआ था। राजू कुमार स्वयं पुणे में गार्ड की नौकरी करता था और हाल ही में अवकाश पर घर लौटा था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, बाढ़ की चेतावनी

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान राजू कुमार ने नीलम के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। जब नीलम बेहोश हो गई तो आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां महिला खून से लथपथ हालत में मृत पाई गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  PM किसान सम्मान निधि पर बड़ी उम्मीदें...22वीं किस्त का इंतजार, बजट 2026 में बढ़ सकती है राशि

इस मामले में क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति द्वारा पत्नी पर शक किए जाने की बात सामने आई है, जो विवाद और हत्या का कारण बना। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page