Haldwani: ठंड में विधायक सुमित हृदयेश का जनसेवा अभियान, जलौनी लकड़ी से भरी गाड़ियों को दिखाई झंडी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी : कड़ाके की ठंड के प्रकोप को देखते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की है। शनिवार को उनके आवास से हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने के लिए जलौनी लकड़ियों से भरी पांच गाड़ियों को रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य ठंड से सबसे अधिक प्रभावित गरीब, मजदूर, बुजुर्ग और असहाय वर्ग को राहत प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन...हरिमोहन अध्यक्ष, अवनीश कोषाध्यक्ष बने

Relief Drive Amid Severe Cold: MLA Sumit Hridayesh Sends Vehicles for Bonfire Arrangements: इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भीषण सर्दी के दौरान समाज के कमजोर वर्गों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी है कि जरूरतमंदों तक आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था लगातार की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नशा तस्करों की सूचना दें, पाएं 2.40 लाख तक का इनाम...उत्तराखंड में ड्रग नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी

विधायक ने स्पष्ट किया कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और किसी भी जरूरतमंद को कठिन परिस्थितियों में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पुतिन का बड़ा दावा: वैश्विक अर्थव्यवस्था में BRICS का दबदबा बढ़ा, G7 से आगे निकला समूह

इस जनपरोपकारी कार्य में पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि दिवेश तिवारी, संजू उप्रेती, इंजीनियर सुमित कुमार, राजू चौहान, मोहम्मद खालिद, इशरत अली, रिजवान, इस्लामुद्दीन, जॉन्टी राणा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ठंड के मौसम में बड़ी राहत बताया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page