Uttarakhand: हल्द्वानी में STF की बड़ी कार्रवाई, 190 नशीले इंजेक्शनों के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने बनभूलपुरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की बरामदगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से कुल 190 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इनमें 95 बुप्रेनॉरफिन और 95 एविल इंजेक्शन शामिल हैं।

STF की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, राज्य को नशामुक्त बनाने और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट इनपुट जुटाकर मामले पर काम कर रही थी। इसी क्रम में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भीमताल में पर्यटकों से अवैध वसूली का आरोप, सड़क पर रोककर काटी जा रहीं पर्चियां...Video

कार्रवाई के दौरान बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से अदनान कुरैशी (23), पुत्र अयूब कुरैशी, निवासी लाइन नंबर-17, लाल मस्जिद के सामने, वार्ड नंबर-25, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। टीम ने उसके कब्जे से 190 इंजेक्शन बरामद किए।

इंजेक्शनों की सप्लाई चेन खंगाल रही STF

STF के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर इंजेक्शनों की आपूर्ति के स्रोत और इनके वितरण से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों तक पहुंचा जा सके। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस अभियान में STF एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट की ओर से निरीक्षक पावन स्वरूप, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं, बनभूलपुरा कोतवाली की ओर से निरीक्षक दिनेश फर्त्याल, उपनिरीक्षक जगबीर सिंह और आरक्षी सुनील कुमार ने कार्रवाई में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, वाहनों के उड़े परखच्चे, 10 लोगों की मौत और कई घायल

STF उत्तराखंड ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या तस्करी से संबंधित जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page