Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, धामी ने मंत्रिमंडल के साथ हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती

खबर शेयर करें

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री ने मां गंगा से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के साथ देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सार्वजनिक सेवा की यात्रा शुरू की थी। गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने निरंतर 25 वर्षों तक सरकार प्रमुख के तौर पर सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर गंगा पूजन के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने कीं खेल इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सड़कों–हेली सेवा तक बड़ी घोषणाएं

हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक से पहले आयोजित गंगा पूजन और आरती में कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंत्रिमंडल की बैठक केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी...71.58 लाख मतदाता शामिल, नए वोटरों के लिए चलेगा विशेष अभियान

जिलों तक शासन पहुंचाने की पहल

धामी सरकार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कैबिनेट बैठकें आयोजित कर शासन को स्थानीय जरूरतों के करीब लाने की पहल कर रही है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना है। इससे पहले 4 अक्टूबर को चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  11 सितंबर को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

You cannot copy content of this page