उत्तराखंड में आज तेज बारिश और हवाओं का येलो अलर्ट, छह जून तक मौसम में बना रहेगा बदलाव

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बृहस्पतिवार को बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: यूओयू का असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर कोर्स बनेगा ग्लोबल, अंतरराष्ट्रीय सहयोग से तैयार होगी विश्वस्तरीय पाठ्य सामग्री

मौसम विभाग के मुताबिक, अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि मैदानी इलाकों में बिजली चमकने और तेज बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दही में मिले कॉकरोच और मच्छर, 25 किलो नष्ट, संचालक को 14 दिन में जवाब देने का नोटिस

विशेषज्ञों का कहना है कि छह जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव बना रहेगा, हालांकि सात से दस जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रशासन ने अलर्ट को देखते हुए आमजन से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए ही सफर करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लखनऊ अग्निकांड: 15 बच्चों की दर्दनाक मौत...जान बचाने को बिल्डिंग से कूदे छात्र, पेट में घुसी लोहे की ग्रिल

You cannot copy content of this page