Uttarakhand: पौड़ी घूमने निकले परिवार पर टूटा कहर…250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, छह की मौत, 12 साल का बच्चा गंभीर

खबर शेयर करें

पौड़ी। हरिद्वार के लक्सर से परिवार के साथ पौड़ी घूमने निकले लोगों के लिए सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। वहीं, 12 वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।

पौड़ी घूमने निकला था परिवार

जानकारी के मुताबिक, लक्सर के रायपुर निवासी अफजाल (49) पौड़ी में ठेकेदारी का काम करते थे। वह अपने परिवार के साथ पौड़ी घूमने आए थे। कार में उनकी पत्नी, बच्चे, भाई और परिवार से जुड़ा एक अन्य युवक भी सवार था। बताया जा रहा है कि देवप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर आगे कुंडाधार के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे लुढ़कता हुआ करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत, इस महीने यूनिट दर में 89 पैसे तक की छूट

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद बाह बाजार थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

गहरी खाई में उतरना बना बड़ी चुनौती

दुर्घटना स्थल बेहद दुर्गम और गहरी खाई में होने के कारण रेस्क्यू टीम के सामने बड़ी चुनौती थी। पुलिस और एसडीआरएफ जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से अभियान शुरू किया। टीम रस्सियों और अन्य रेस्क्यू उपकरणों की मदद से किसी तरह करीब 250 मीटर नीचे खाई में उतरी।

यह भी पढ़ें 👉  Weather: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों में बढ़ी सतर्कता

खाई में पहुंचने पर टीम को छह लोग मृत अवस्था में मिले, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। जवानों ने सबसे पहले घायल बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने पर ध्यान केंद्रित किया।

एक-एक कर सामने आई मौत की खबर

पुलिस के अनुसार, हादसे में वाहन चालक और मालिक अफजाल (49) पुत्र अकबर सूफी, उनकी पत्नी शब्बो (40), पुत्र अमन (14), तीन वर्षीय बेटी अन्नाविया, अफजाल के भाई गुफरान (34) और अरमान (18) की मौत हुई है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर सामने आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

12 वर्षीय अरहम जिंदगी और मौत से जूझ रहा

दुर्घटना में अफजाल का 12 वर्षीय पुत्र अरहम गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बेहद कठिन परिस्थितियों में उसे गहरी खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी बागी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: लूटकांड का ₹10 हजार का इनामी आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, दो माह से था फरार

देर शाम तक शव निकालने में जुटी रही टीम

हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान कई घंटे तक जारी रहा। गहरी खाई और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के कारण शवों को ऊपर सड़क तक लाने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और एसडीआरएफ के जवान देर शाम तक शवों को निकालने में जुटे रहे। रात करीब आठ बजे तक भी एक शव को खाई से बाहर निकालने का अभियान जारी था।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page