हल्द्वानी: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पाकिस्तान का झंडा जलाया

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में रविवार को राजपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस महामंत्री मलय बिष्ट एवं पार्षद प्रीति आर्या के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश प्रकट करते हुए पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सम्मोहन कर कर्नल दंपत्ति से ठगे थे लाखों के गहने, पुलिस ने बिहार के शातिर को दबोचा, सोने के कंगन बरामद

प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू और मलय बिष्ट ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाए। पूरे देश की जनता एकजुट है और केंद्र सरकार को आतंकवाद के सफाए के लिए कड़ा कदम उठाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Indian Railways: देश के 7 सबसे व्यस्त रेल कॉरिडोर होंगे फोर-लेन, दिल्ली से मुंबई-हावड़ा तक बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का वक्त आ चुका है और देशवासियों को इसके खिलाफ एक स्वर में आवाज उठानी चाहिए।

पाकिस्तान का झंडा जलाने वालों में पार्षद धर्मवीर, पूर्व सभासद दिनेश चौहान, समाजसेवी विपिन गुप्ता, अनिल कनौजिया, मनीष कुमार, अली वारिस, साहिल राज, अमित रावत, करन बिष्ट, मयंक गोस्वामी, संजय महेश्वरी, मोनू आर्या, नरेंद्र कुमार, रिंकू शर्मा, सौरभ कुमार, विक्की आर्या, मन्नी गुजराल, अर्जुन राणा, हैप्पी माहेश्वरी, अजय आर्या, कुशल राजपूत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे।










You cannot copy content of this page