Uttarakhand: चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

चंपावत। चंपावत में कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधीन संचालित इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि एजेंसी के मैनेजर ने रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय दयाल रावत को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा: पिकअप की चपेट में आए तीन किशोर, दो की मौत, एक गंभीर

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मृतक के आवास की तलाशी ली गई, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आज पांच जिलों में ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा तूफान

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दयाल रावत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। वहीं कुछ लोग गैस वितरण के दबाव को भी इस घटना की वजह मान रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: आयुर्वेदिक चिकित्सालय की बदहाल स्थिति पर सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई आवाज

फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page