कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा: पिकअप की चपेट में आए तीन किशोर, दो की मौत, एक गंभीर

खबर शेयर करें

रुड़की। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देर रात झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कांवड़ लेकर लौट रहे तीन किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 45 दिन में 28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार देर रात हुआ, जब कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहे तीन किशोर सड़क के किनारे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 16 वर्षीय हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय अस्मित की उपचार के दौरान अस्पताल में जान चली गई। तीसरे घायल किशोर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से, 11 अप्रैल को मिलेंगे एडमिट कार्ड...41 अभ्यर्थी बाहर

तीनों किशोर पंजाब के फिरोजपुर जिले के लालकुर्ती इलाके के रहने वाले थे और साथ मिलकर कांवड़ यात्रा पर आए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  BJP को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन बने पार्टी के सबसे युवा ‘कप्तान’, पीएम मोदी समेत शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई
Ad

You cannot copy content of this page