उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

खबर शेयर करें

विकासनगर। यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना उस समय हुई जब बारिश और अंधेरे के बीच दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि क्षेत्र में नवाचार और समर्पण के लिए सीएम धामी ने नरेंद्र सिंह मेहरा को किया सम्मानित

हादसे में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसनपुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) ने दम तोड़ दिया। वहीं आसनपुल निवासी विवेक कश्यप और शाहपुर कल्याणपुर रामगढ़ निवासी अंकित गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: श्रेयांश ने रचा कीर्तिमान, बिना ट्यूशन और मोबाइल के 96% अंक हासिल

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर कोतवाली अशोक राठौड़ ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पांच युवक घायल पड़े मिले, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक हादसे के समय तेज बारिश और अंधेरा होने से दृश्यता कम थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सुसाइड नोट से खुला विवाहिता की मौत का राज...पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

You cannot copy content of this page