चंपावत: सेप्टिक टैंक में उतरे इंजीनियर और कारपेंटर की दम घुटने से मौत

खबर शेयर करें

चंपावत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने उतरे साइट इंजीनियर और कारपेंटर जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत के शिकार हो गए। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार कार्यदायी संस्था अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंजीनियर शिवराज चौहान (28) पुत्र प्रेम सिंह, मूल निवासी ग्राम चगेटी, भनोली और कारपेंटर हसन (24) पुत्र तौकीर रजा, निवासी नौगवां बीसलपुर, पीलीभीत रविवार को सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने उतरे थे। टैंक में पहले से गैस बनी हुई थी। जहरीली गैस के संपर्क में आते ही दोनों की हालत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 13 IAS समेत 16 अफसरों के विभागों में फेरबदल, कई को मिली नई जिम्मेदारी

सूचना पर सीओ वंदना वर्मा व कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस, फायर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅ. मानवेंद्र शुक्ला ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

साथी कर्मियों ने बताया कि सेप्टिक टैंक का निर्माण करीब पांच माह पहले पूरा हो गया था। बारिश के कारण जुड़े हुए तीन चैंबर अब तक नहीं खोले जा सके थे। रविवार को पहले चैंबर को खोलने के बाद दोनों दूसरे चैंबर में उतरे, तभी यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई

मृतक इंजीनियर शिवराज परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि हसन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों की मौत की खबर से परिजनों व परिचितों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page