Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी मौसम सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: राजेन्द्र नगर में पेयजल संकट पर फूट गुस्सा, पार्षद प्रीति आर्या के नेतृत्व में जल संस्थान अधिकारी का घेराव

गुरुवार शाम प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। लंबे समय से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ऋषिकेश एम्स में कोरोना के तीन मरीज, गुजरात का तीर्थ यात्री संदिग्ध

हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश वाले क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विशेष रूप से पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले कुछ घंटों तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: वडोदरा यार्ड रीमॉडलिंग के चलते लालकुआं-वडोदरा स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव

बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि ओलावृष्टि की आशंका से फल और सब्जी उत्पादक क्षेत्रों में किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page