Uttarakhand: विदेशी महिला की संदिग्ध मौत, होटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती क्षेत्र के तपोवन में एक विदेशी महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला ने एक होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना 9 अप्रैल तड़के करीब 3:30 बजे की है। रोमानिया निवासी 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना पर्यटन वीजा पर ऋषिकेश घूमने आई थी और 6 अप्रैल से तपोवन स्थित फुटहिल्स होटल में ठहरी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सम्मोहन कर कर्नल दंपत्ति से ठगे थे लाखों के गहने, पुलिस ने बिहार के शातिर को दबोचा, सोने के कंगन बरामद

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह महिला अपने होटल से करीब 100 मीटर दूर स्थित वी-थ्री होटल पहुंची और वहां की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान महिला ने होटल में हंगामा करने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि वह कब और कैसे होटल की तीसरी मंजिल तक पहुंची, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 3 मई 2026

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से महिला को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता पर 10 लाख रिश्वत का आरोप, विजिलेंस को FIR के आदेश

पुलिस ने मामले की सूचना संबंधित दूतावास को दे दी है और आगे की कार्रवाई दूतावास के निर्देशों के अनुसार की जाएगी। घटना की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page