Uttarakhand: हाईवे पर डंपर का कहर, बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत

खबर शेयर करें

किच्छा। सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार रामपुर (उत्तर प्रदेश) के ग्राम लखीमपुर निवासी 62 वर्षीय हसीन अहमद और उनके साथी 61 वर्षीय मोहन स्वरूप पंतनगर के फूलबाग में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 4 फरवरी 2026

घटना के बाद दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहन स्वरूप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हसीन अहमद को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड बंद का मिला-जुला असर, मैदानी शहरों में सामान्य रहा जनजीवन

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गुरुवार देर शाम परिजन दोनों शवों को लेकर अपने गांव रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ‘परीक्षा पे चर्चा’ पोर्टल पर शिक्षकों का पंजीकरण अनिवार्य, लक्ष्य से चूके तो तय होगी जवाबदेही

बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग अपने भतीजे की शादी से पहले आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पंतनगर आए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद ग्राम लखीमपुर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page