Uttarakhand: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर, CM धामी ने जताया दुःख

खबर शेयर करें

नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से सूचना विभाग और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गरीब छात्रों के लिए ग्राफिक एरा की बड़ी पहल, इंजीनियरिंग डिप्लोमा और होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग होगी मुफ्त

सूचना विभाग ने जताया गहरा शोक

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत अधिकारी के निधन को सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़ें 👉  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

गिरिजा शंकर जोशी के निधन की सूचना के बाद सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी शोक व्याप्त है। विभागीय स्तर पर उनके योगदान और सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर बरसे हरक, बोले- 'बंदर के सिर पर टोपी पहनाने जैसा हाल'

परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page