होटल के कमरे में लगी आग, जूनियर इंजीनियर की जिंदा जलकर मौत

खबर शेयर करें

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भोला गिरी रोड स्थित एक होटल के कमरे में आग लगने से भीतर ठहरा युवक जिंदा जल गया। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल का कमरा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक युवक आग की लपटों में घिर चुका था। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, मगर युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में फिर कांपी धरती...4 महीने में 11वीं बार महसूस हुए भूकंप के झटके

मृतक की पहचान मोहित (25) पुत्र कैलाश काशनीया, निवासी मेड़ता रोड, नागौर (राजस्थान) के रूप में हुई है। बताया गया कि मोहित इस समय पंजाब के भटिंडा में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, 7 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

घटना की खबर मिलते ही होटल के आसपास हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ऋषिकेश के राकेश कुमार बने इंडियन रम्मी ग्रैंडमास्टर, SOG चैम्पियनशिप में प्रतिनिधित्व कर हासिल की ख्याति

You cannot copy content of this page