Weather: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजा…आठ जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय होती नजर आ रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। खासतौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के नेतृत्व में वित्तीय प्रबंधन में सुधार, खनन से राजस्व में जबरदस्त वृद्धि

मौसम विभाग ने खराब मौसम की आशंका को देखते हुए आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 17 अगस्त 2025

मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

दूसरी ओर मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि तेज धूप और वातावरण में मौजूद नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रसव के बाद युवती की मौत...नवजात का भविष्य अधर में, कथित पिता ने अपनाने से किया इंकार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page