Haldwani: बजट 2026 पर विधायक सुमित हृदयेश की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट ने बता दी सच्चाई

खबर शेयर करें

हल्द्वानी : आम बजट 2026 को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसी भी बजट का सबसे बड़ा और सटीक पैमाना शेयर बाजार की प्रतिक्रिया होती है बजट पेश होने के दिन सेंसेक्स और निफ्टी में आई भारी गिरावट यह साफ दर्शाती है कि यह बजट निवेशकों और आम जनता—दोनों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। विधायक ने इसे पूरी तरह निराशाजनक करार दिया।

Market Crash Exposes Budget Reality: सुमित हृदयेश ने कहा कि फ्यूचर ट्रेडिंग पर टैक्स लगाना सरकार की एक गंभीर भूल है। इस फैसले के तुरंत बाद शेयर बाजार में तेज गिरावट और सोना-चांदी के दामों में अचानक आई कमी इस बात के संकेत हैं कि इसका असर केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रुपये की वैल्यू पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गर्मी से राहत के आसार...कल से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

उन्होंने उत्तराखंड जैसे आपदा-प्रभावित पहाड़ी राज्य की अनदेखी पर भी नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि बार-बार प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे उत्तराखंड के लिए बजट में किसी भी तरह के विशेष पैकेज का न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह राज्य के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अवैध मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, कई मदरसे सील

सुमित हृदयेश ने आगे कहा कि इस बजट से न तो बेरोजगार युवाओं को कोई राहत मिली है, न महिलाओं के लिए कोई ठोस प्रावधान किया गया है और न ही किसानों की समस्याओं का समाधान नजर आता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म पर फूटा जनआक्रोश, बाजार बंद, सड़कों पर उतरे लोग

कुल मिलाकर विधायक ने बजट 2026 को आम जनता की अपेक्षाओं के बिल्कुल विपरीत बताया। उनका कहना है कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के बजाय अनिश्चितता और असमंजस की स्थिति पैदा करने वाला साबित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page