उत्तराखंड: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, चार जिलों के डीएम समेत 57 अफसरों के तबादले

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए चार जिलों के जिलाधिकारियों समेत कुल 57 अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 31 आईएएस, एक आईएफएस, एक सचिवालय सेवा और 24 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं।

पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान को यूकाडा का सीईओ और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। उनकी जगह स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी का नया डीएम नियुक्त किया गया है। चंपावत डीएम नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक बनाया गया है जबकि मनीष कुमार अब चंपावत के नए जिलाधिकारी होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चाइना डोर ने ली छात्र की जान, प्री-बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

रुद्रप्रयाग डीएम सौरभ गहरवार को एमडी सिडकुल एवं महानिदेशक उद्योग नियुक्त किया गया है। उनकी जगह प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का डीएम बनाया गया है। उत्तरकाशी के डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट की जगह प्रशांत कुमार आर्य को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश को मिले 18 नए औषधि निरीक्षक, जल्द होगी तैनाती

प्रमुख सचिव स्तर पर भी कई अहम विभागों में बदलाव किया गया है। सचिव सचिन कुर्वे से पर्यटन विभाग वापस लिया गया है, जबकि सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता, दिलीप जावलकर को जलागम विभाग और युगल किशोर पंत को सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग सौंपा गया है।

आईएफएस पराग मधुकर धकाते को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। सचिवालय सेवा अधिकारी श्याम सिंह को सैनिक कल्याण समेत गन्ना एवं चीनी उद्योग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 8 अप्रैल से लागू नए किराए

नगर प्रशासन स्तर पर भी कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। नगर आयुक्त ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर और एडीएम स्तर के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जीएमवीएन, डिप्टी कलेक्टर और शहरी विकास निदेशालय से जुड़े कई पदों पर भी बदलाव किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page