चाइना डोर ने ली छात्र की जान, प्री-बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले में प्रतिबंधित चाइना डोर एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। समराला क्षेत्र में शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र की चाइना डोर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

Student Killed by Banned Chinese Kite String in Ludhiana, Sparks Public Outrage: पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रौले गांव निवासी तरणजोत सिंह के रूप में हुई है। तरणजोत अपने ताया के बेटे प्रभजोत सिंह के साथ मोटरसाइकिल से प्री-बोर्ड परीक्षा देकर वापस लौट रहा था। दोपहर करीब दो बजे समराला बाइपास के पास अचानक सड़क पर उड़ रही चाइना डोर तरणजोत के गले में फंस गई, जिससे उसका गला बुरी तरह कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी

हादसे के तुरंत बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों की मदद से तरणजोत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और गहरा आक्रोश जताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलाब घाटी और रानीबाग में जाम से मिलेगी राहत...एनएच करेगा सड़कों का चौड़ीकरण, कलसिया में बनेगा मॉडल ब्रिज

घटना से नाराज लोगों ने लुधियाना–चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समराला क्षेत्र में खुलेआम प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री हो रही है, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मृतक के परिजनों ने कहा कि यदि समय रहते चाइना डोर की बिक्री पर सख्ती की जाती, तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर चाइना डोर की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी केस की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप, उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया कंटेंट की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री व आपूर्ति से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में 13 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले तरणजोत की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page