Haldwani: ओवरटेक पड़ा भारी…कंटेनर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी से खरीदारी कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक डिपो नंबर पांच के सामने एक कंटेनर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अमन सिंह और 28 वर्षीय अमन गुप्ता हल्द्वानी से कपड़ों की खरीदारी कर बाइक से लालकुआं लौट रहे थे। इसी दौरान डिपो नंबर पांच के पास कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे कंटेनर से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: संत निरंकारी मिशन का ‘प्रोजेक्ट अमृत’ सफाई अभियान 23 फरवरी को

टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अमन सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब बिना 75% उपस्थिति नहीं मिलेगी परीक्षा में बैठने की अनुमति, शासन ने जारी किए नए निर्देश

वहीं दूसरे युवक अमन गुप्ता का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: यूजीसी-नेट में चमका उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, ज्योति और प्रियंका ने लहराया परचम
Ad

You cannot copy content of this page