Nainital: शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले दिल्ली के 4 युवक पुलिस के शिकंजे में, वाहन सीज

खबर शेयर करें

नैनीताल : पर्यटन नगरी नैनीताल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने और सड़क पर उपद्रव करने वाले दिल्ली के चार युवकों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने वालों को कड़ा संदेश दिया गया है।

Drunk Driving and Hooliganism Case: Nainital Police Take Action Against 4 Youths from Delhi: 23 जनवरी 2026 को प्रभारी चौकी ज्योलिकोट श्याम बोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या DL8CAG-4140 को रोका गया, जिसमें सवार लोग उपद्रव कर रहे थे। जांच में पाया गया कि वाहन को विशाल पुत्र प्रेम ठाकुर, निवासी शहादरा दिल्ली चला रहा था, जबकि उसके साथ तीन अन्य युवक भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट, मां पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण के लिए कंपनी को अनुबंध रद्द करने का नोटिस

चारों व्यक्तियों के शराब के नशे में होने की आशंका पर उन्हें बी.डी. पांडे हॉस्पिटल, नैनीताल ले जाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में चालक विशाल के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत चालान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: बुखार-खांसी को हल्के में न लें... मौसम बदलते ही बढ़ा फ्लू और सांस की बीमारियों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

वहीं वाहन में सवार अन्य तीन युवकों विशाल पुत्र सतवीर, अरुण कुमार पुत्र इकबाल, करन पुत्र संजय (निवासीगण शहादरा, दिल्ली) के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने के आरोप में पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC का बड़ा अपडेट: लोअर PCS मेन्स रिजल्ट जारी, 18 मई को होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, PCS-J परीक्षा की तारीख भी घोषित

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्यटन स्थलों पर शांति भंग करने, नशे में वाहन चलाने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page