भीमताल में रोडवेज स्टेशन की मांग ने पकड़ी रफ्तार…प्रशासन ने शुरू की जमीन तलाश, संभावित स्थलों का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें

भीमताल: लंबे समय से शहर में रोडवेज स्टेशन की मांग उठा रहे स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रशासन ने अब भीमताल में रोडवेज स्टेशन स्थापित करने की दिशा में पहल तेज करते हुए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर के संभावित स्थलों का निरीक्षण किया और उपयुक्त भूमि का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, शटल सेवा से पहुंचेंगे पर्यटक

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी की पहल के बाद शुरू हुई है। उन्होंने पूर्व में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भीमताल में रोडवेज स्टेशन की स्थापना की मांग उठाई थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मत्स्य विभाग के समीप स्थित भूमि का भी जायजा लिया। बताया जा रहा है कि इस भूमि को रोडवेज स्टेशन निर्माण के लिए उपयुक्त मानते हुए इसे मत्स्य विभाग से परिवहन विभाग को हस्तांतरित किए जाने को लेकर रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी गई है। अब प्रशासनिक स्तर पर इस प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: प्राइवेट बसों से हो रही कर चोरी, विभागों की निष्क्रियता से चल रही गतिविधियां

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्यवाही में तेजी लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भीमताल जैसे प्रमुख पर्यटन और व्यापारिक क्षेत्र में रोडवेज स्टेशन का अभाव लंबे समय से स्थानीय जनता और यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है, ऐसे में इस मांग को जल्द धरातल पर उतारना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘आरंगम 2.0’ का भव्य आयोजन, छात्रों ने पेश की भारतीय संस्कृति और आधुनिकता की झलक

निरीक्षण के दौरान हेम गुणवंत, नरेश वर्मा, प्रभात मेहरा, पूरन बृजवासी, प्रदीप कुमार समेत अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page