दिल दहला देने वाली वारदात: गुरुद्वारा के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, बैसाखी नगर कीर्तन रद्द

खबर शेयर करें

बर्गामो (इटली)। कोवो में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात ने प्रवासी भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया। गुरुद्वारा साहिब के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान राजिंद्र सिंह (48) और गुरमीत सिंह (48) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों सेवादार गुरुद्वारा साहिब के प्रवेश द्वार पर मौजूद थे, तभी एक कार में सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली यूनिवर्सिटी में बम की धमकी से हड़कंप...रामजस और मिरांडा कॉलेज खाली, जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हमलावर भारतीय मूल का ही हो सकता है और घटना के पीछे आपसी रंजिश की वजह सामने आ रही है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला: बाढ़-भूस्खलन प्रभावित हिमाचल को PM मोदी की बड़ी राहत, 1500 करोड़ की सहायता का ऐलान

इस दुखद घटना का असर धार्मिक कार्यक्रमों पर भी पड़ा है। बैसाखी के अवसर पर प्रस्तावित नगर कीर्तन को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, जैश के 3-4 आतंकी घिरे

मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजिंद्र सिंह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जबकि गुरमीत सिंह के परिवार में दो बच्चे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page