इस्लामाबाद: खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी ऑपरेशन, 45 आतंकवादी ढेर

खबर शेयर करें

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 10 से 13 सितंबर के बीच सुरक्षा बलों और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के बीच हुई मुठभेड़ों में कम से कम 45 आतंकी मारे गए, जबकि 19 पाकिस्तानी सैनिक शहीद हो गए। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि “पाकिस्तान आतंकवाद का पूरी ताकत से मुकाबला करता रहेगा।” उन्होंने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ बन्नू का दौरा कर हालात की समीक्षा की और उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया।

अंतरराष्ट्रीय दबाव का असर
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि सुधारने की कोशिश है। पाकिस्तान पर लंबे समय से आतंकियों को पनाह देने के आरोप लगते रहे हैं। भारत ने भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह मुद्दा उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हल्द्वानी-नैनीताल-रामनगर की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, तीनों कोर्ट खाली कराए गए...Video

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई थी। इसके बाद पाकिस्तान पर वैश्विक दबाव और बढ़ा। विश्लेषकों के अनुसार पाकिस्तान अब यह दिखाना चाहता है कि वह आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से कदम उठा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज पर ईरान का ‘नो-रिवर्स’ ऐलान...नई समुद्री व्यवस्था लागू, अमेरिका-इजराइल को सख्त संदेश
Ad

You cannot copy content of this page