पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में फायरिंग- पथराव से दहशत

खबर शेयर करें

मथुरा। मथुरा के हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और खुलेआम अवैध हथियारों से फायरिंग की गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई, जबकि अधिक मास परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई लोगों को गोली लगने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी गुड्डी प्रधान और चंद्रपाल पक्ष के बीच करीब छह माह पहले विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। बुधवार को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद माहौल बिगड़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिससे गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

यह भी पढ़ें 👉  चीनी प्रोफेशनल्स के लिए बिजनेस वीज़ा नियम हुए आसान, उद्योग जगत ने किया स्वागत

बताया जा रहा है कि गुरुवार को अधिक मास परिक्रमा के दौरान चंद्रपाल पक्ष ने श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ और सेवा शिविर लगाया था। इसी दौरान गुड्डी प्रधान पक्ष के लोग भी वहां केला और अन्य सामग्री वितरण करने पहुंचे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और कुछ ही देर में मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आधे घंटे तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चार दशक बाद नंदा देवी शिखर पर फिर चढ़ाई की तैयारी, साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। गोलीबारी में चंद्रपाल पक्ष के रवि के पैर और संजू के सीने में गोली लगी है। वहीं गुड्डी प्रधान पक्ष के हरिओम के सिर और सावित्री के हाथ में गोली लगने की बात सामने आई है।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल संजू और हरिओम को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यूट्यूबर और गायक पवन सेमवाल के खिलाफ मुकदमा, महिलाओं की शिकायत पर दून पुलिस ने की कार्रवाई

एसपी सिटी राजीव कुमार और सीओ अनिल कपरवान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page