Uttarakhand: हेमकुंड यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

खबर शेयर करें

घांघरिया (चमोली)। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चमोली में बदरीनाथ हाईवे बंद, 500 यात्री फंसे, उत्तरकाशी में हर्षिल झील बनी चुनौती

घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह के अनुसार, मृतका की पहचान हरदीप कौर (57) पत्नी हीरा सिंह निवासी पंजाब के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर थीं। घांघरिया से कुछ दूरी पहले मार्ग में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र घांघरिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल में उत्तराखंड आना पड़ेगा महंगा, 1 जनवरी से दूसरे राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस लागू

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और यात्रा पर निकलने से पूर्व चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  20 सूत्रीय कार्यक्रम में नैनीताल की बड़ी छलांग, 13वें स्थान से सीधे तीसरे पायदान पर पहुंचा जिला

You cannot copy content of this page